C++ Branching Control Statements

    वे Statements(स्टेटमेंट्स) जो दी गई Condition(कंडीशन) के आधार पर यह निर्धारित करते हैं कि उपलब्ध दो या दो से अधिक विकल्पों में से कौनसे विकल्प को run कराया जाना है। इस प्रकार के स्टेटमेंट्स को Branching Statement (ब्रांचिंग स्टेटमेंट) कहा जाता है।

    if Statement

    इस स्टेटमेंट के माध्यम से हम यह निर्धारित कर सकते हैं कि प्रोग्राम के किस भाग को रन करवाया जाए। यह कार्य किसी कंडीशन के  आधार पर किया जाता है। उदाहरण के  लिए यदि हमें यह निश्चित करना है कि कोई विद्यार्थी pass(उत्तीर्ण) है या fail(अनुत्तीर्ण) तो इसके लिए हमें यह Condition(कंडीशन) देनी होगी कि विद्यार्थी के अंक 36 प्रतिशत या अधिक है अथवा 36 प्रतिशत से कम है।

     if Statement को प्रोग्राम की आवश्यकता के आधार पर निम्न प्रकार से प्रयोग में लिया जा सकता है:

    1. Normal if Statement
    2. if else Statement
    3. Nested if else Statement
    4. else if ladder

    Normal if Statement

    यह स्टेटमेंट दी गई कंडीशन के सही (true) होने की स्थिति में कुछ कमांड्स (स्टेटमेंट्स) को रन कराने vec 4 लिए प्रयोग में लिया जाता है। सामान्य स्टेटमेंट का प्रारूप निम्न प्रकार होता है

    if (test condition){
        statement 1;
        statement 2;
        statement 3;
        . . . . . . . . . . . . .
        . . . . . . . . . . . . .
        statement n;
    }

    Example #1


        // PROGRAM TO DEMONSTATRATE IF SATEMENT        
        #include <iostream>
        #include <conio.h>
        using namespace std;
        int main()
        {
            int a;
            cout << "Enter a Number : ";
            cin >> a;
            if (a == 0)
            {
                cout << "You Entered ZERO";
            }
            getch();
        }

    Output

    Enter a Number : 0
    You Entered ZERO

    Explain Example

    Program में एक संख्या User(यूजर) से Input(इनपुट) लेने के बाद जब if(a==0) स्टेटमेंट रन हुआ तो उस समय a का मान 0 ही था। चूंकि 0==0 का परिणाम true होगा अतः प्रोग्राम if ब्लॉक में प्रवेश करते हुए You entered ZERO संदेश प्रिंट करा देगा। वहीं इनपुट देते समय यदि a की वैल्यू 4 होती तो कंडीशन 4==0 का परिणाम false होता और प्रोग्राम if ब्लॉक में प्रवेश नहीं करता। इससे कोई भी संदेश स्क्रीन पर प्रिंट नहीं होता।

    ध्यान रखें कि यदि if के बाद ब्लॉक में एक ही स्टेटमेंट हो तो {} का प्रयोग करना आवश्यक नहीं होता है। इसे समझने के लिए उपरोक्त उदाहरण को नीचे फिर से लिखा गया है।

    Example #2


        // PROGRAM TO DEMONSTATRATE IF SATEMENT        
        #include <iostream>
        #include <conio.h>
        using namespace std;
        int main()
        {
            int a;
            cout << "Enter a Number : ";
            cin >> a;
            if (a == 0)
                cout << "You Entered ZERO";
            getch();
        }

    Output

    Enter a Number : 0
    You Entered ZERO

     if...else Statement

    यह स्टेटमेंट दी गई कंडीशन के true या false होने की स्थिति में अलग-अलग स्टेटमेंट्स को रन कराने के लिए प्रयोग किया जाता है।

    Condition True होने पर if ब्लॉक में लिखा code रन होगा तथा false होने पर else ब्लॉक का code रन होगा।

    if else स्टेटमेंट का प्रारूप निम्नानुसार होता है।

    if (test condition){
        statement 1;
        statement 2;
        statement 3;
        . . . . . . . . . . . . .
        . . . . . . . . . . . . .
        statement n;
    }
    else
    {
        statement 1;
        statement 2;
        statement 3;
        . . . . . . . . . . . . .
        . . . . . . . . . . . . .
        statement n;
    }

    Example #3

    उदाहरणः निम्न उदाहरण में एक संख्या User  से एक Number इनपुट के रूप में लिया गया हैं  है तथा यदि वह संख्या शून्य है तो (You entered ZERO) अन्यथा (You entered NONZERO) संदेश प्रिंट कराया गया है।


        // PROGRAM TO DEMONSTATRATE IF..ELSE SATEMENT              
        #include <iostream>
        #include <conio.h>
        using namespace std;
        int main()
        {
            int a;
            cout << "Enter a Number : ";
            cin >> a;
            if (a == 0)
                cout << "You Entered ZERO";
            else
                cout << "You Entered NONZERO";
            getch();
        }

    Output

    Enter a Number : 12
    You Entered NONZERO

    Explain Example:-

    प्रोग्राम में एक संख्या यूज़र से इनपुट लेने के बाद जब if(a==0) स्टेटमेंट रन हुआ तो उस समय a का मान 12 था। चूंकि 12==0 का परिणाम false होगा अतः प्रोग्राम else ब्लॉक में प्रवेश करते हुए You entered NONZERO संदेश प्रिंट करा देगा।


    Post a Comment

    0 Comments